जगदीशपुर भेलवा टांड़ जंगल स्थित तालाब में दो छात्र डूबे, एक की मौत दूसरा गंभीर

शव को निकालते स्थानीय लोग तालाब से निकाले गए छात्र के शव को देखते लोग | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के जगदीशपुर भेलवाटांड़ जंगल स्थित तालाब में नहाने गए दो छात्र डूब गए। एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हजारीबाग: शहर से सात किलोमीटर दूर जगदीशपुर भेलवाटांड़ जंगल समीप तालाब में एक स्कूली छात्र का शव मिला है. शव की पहचान हजारीबाग डीएवी स्कूल के नौवीं वर्ग के छात्र हिमांशु राज पिता धर्मेंद्र कुमार दास बताया जाता है. मृतक नूतन नगर-तान कोर्रा हजारीबाग का है. मृतक छात्र के एक साथी बेहोशी हालत में तालाब से निकाला गया है. उसकी पहचान नही हो पाई है.
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, एसआई प्रकाश होरो घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ किया. शव को पुलिस ने तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया है. मृतक छात्र के एक दोस्त को पुलिस ने तालाब से बेहोशी हालत में निकाला है.
उसे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतक हिमांशु राज है. बेहोश छात्र की पहचान नही हुआ है. उन्होंने बताया कि तालाब में नहाने के क्रम में एक छात्र की मौत पानी में डूब जाने से हुई है. जबकि दूसरा छात्र बेहोशी हालत में है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो सुनसान जंगल स्थित तालाब में नहाने के लिए क्यों आया था. इस मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










