आई बी एस से कॉपर केबल चोरी करते चार गिरफ्तार,

Updated:
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के द्वारा पकड़े गए चार आरोपी  के साथ | Prabhat Khabar Network

रेलवे पुलिस के द्वारा पकड़े गए चार आरोपी के साथ | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाले चार आरोपियों और दो कबाड़ियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत 55,500 रुपये है।

विज्ञापन

हजारीबाग. रेलवे सुरक्षा बल ने हजारीबाग टाउन क्षेत्र के आईबीएस (इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नल) से रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले चार आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है. मामले में एक अन्य कबाड़ी फरार है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 37 किलोग्राम कॉपर केबल व कॉपर पट्टियां, केबल काटने के उपकरण तथा अन्य सामान बरामद किया गया है. जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 55,500 बतायी गयी है.

आरपीएफ के अनुसार 27 जुलाई की रात सूचना मिलने पर टीम ने आईबीएस के पास छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे के विभिन्न आईबीएस से पहले भी कॉपर केबल चोरी करने और गया के वजीरगंज स्थित कबाड़ियों को बेचने की बात स्वीकार की. इसके बाद गया में छापेमारी कर दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी की कॉपर सामग्री बरामद की गयी. इस कार्रवाई से हजारीबाग टाउन आरपीएफ पोस्ट में पहले दर्ज छह पुराने केबल चोरी के मामलों (कांड संख्या 02/2026 से 07/2026) का भी उद्भेदन होने का दावा किया गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola