खैरियो उच्च विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 2 में - कमरे में रखे कम्प्यूटर सेट की इसी टेबल से हुई है चोरी. | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 2 में - कमरे में रखे कम्प्यूटर सेट की इसी टेबल से हुई है चोरी. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के खैरियो स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर और प्रोजेक्टर समेत एक लाख से अधिक की सरकारी संपत्ति चोरी कर ली। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खैरियो स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए ताला तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. यह घटना सोमवार 27 जुलाई की रात की है, जिसकी जानकारी मंगलवार की सुबह शिक्षकों के विद्यालय पहुंचने पर हुआ.

जानकारी के अनुसार चोरों ने विद्यालय के आईसीटी लैब का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे तीन कंप्यूटर सेट, तीन माॅनीटर सेट, तीन सीपीयू, दो वेब कैमरा, एक प्रोजेक्टर, एक प्रिंटर, साउंड सिस्टम व अन्य सामान की चोरी कर ली.

इस बहुमूल्य शैक्षणिक उपकरणों के चोरी होने से विद्यालय में पठन-पाठन और डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है. इस बाबत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुंदर लाल साव ने बरकट्ठा थाना में लिखित आवेदन दिया है.

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस दुस्साहसिक चोरी से स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों में गहरी नाराजगी है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola