राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा में साइकिल वितरण, छात्रों के चेहरे में दिखी खुशी

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 1 में - विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण करतीं मुखिया प्रमिला देवी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 1 में - विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण करतीं मुखिया प्रमिला देवी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के राजकीय मध्य विद्यालय में मुखिया प्रमिला देवी ने कक्षा अष्टम के 175 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। छात्रों में दिखा भारी उत्साह।

विज्ञापन

बरकट्ठा: राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा में एक समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि बरकट्ठा उत्तरी मुखिया प्रमिला देवी, प्रधानाध्यापक रामकिशुन महतो और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद साव ने संयुक्त रूप से कक्षा अष्टम के 175 विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपी.

वितरित की गई इन साइकिलों का लाभ विद्यालय में अध्ययनरत पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को मिला है. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया.

इस अवसर पर सावित्री देवी, अरविंद प्रसाद, विजय कुमार, इन्दु देवी, मनमोहन दास, मनोज कुमार, रूस्तम अहमद, राघवेन्द्र लाल, हरिहर दास, धानेश्वर साव और चुड़ामणि प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola