समस्याओं को लेकर विधायक ने मिले व्यवसायी
Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 19 Apr 2025 7:27 PM
पार्किंग, ट्रैफिक जाम, चोरी की घटनाएं, सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता जैसे कई मुद्दों को उठाया है.
हजारीबाग. हजारीबाग मेन रोड के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से उनके कार्यालय में मिला. इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पार्किंग, ट्रैफिक जाम, चोरी की घटनाएं, सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता जैसे कई मुद्दों को उठाया है. प्रतिनिधियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रात्रि में पुलिस की सुस्त गश्ती के कारण चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. ट्रैफिक समस्याओं को लेकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, रात्रि गश्ती बढ़ाने एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी सभी बिंदुओं पर बात की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










