ePaper

याद किये गये शहीद जवान रघुबीर मेहता

Updated at : 31 Dec 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
याद किये गये शहीद जवान रघुबीर मेहता

बोधिबागी मैदान में मनायी गयी 24वीं पुण्यतिथि

विज्ञापन

इचाक. भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजौरी के मेंडर सेक्टर में शहीद इचाक प्रखंड के कुरहा गांव निवासी शहीद जवान रघुबीर प्रसाद मेहता की 24वीं पुण्यतिथि बोधिबागी मैदान में बुधवार को मनायी गयी. इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, युवा नेता गौतम कुमार, भाजपा के मुनेंद्र मेहता, मुखिया प्रतिनिधि राकेश मेहता, पूर्व सैनिक रविंद्र प्रसाद सिंह, पिंटू कुमार, आशुतोष मेहता, लोकनाथ मेहता समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे. मंच संचालन मधुसूदन प्रसाद मेहता ने किया. मौके पर सरजू प्रसाद मेहता, बासुदेव प्रसाद मेहता, अशोक कुमार मेहता, शहीद की धर्मपत्नी शांति देवी, पुत्र सुनील मेहता, पुत्री काजल कुमारी, लोकनाथ मेहता, दीपक कुमार, अशोक मेहता, वकील मेहता, राजेंद्र मेहता, शिवलाल महतो, गौतम सागर राणा, डॉ बैजनाथ मेहता, छत्रधारी मेहता, ओमप्रकाश मेहता, राधाकृष्ण मेहता, नागेश्वर मेहता, वकील मेहता, अर्जुन मेहता, अजीम अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola