विवाद शांत कराने गये व्यक्ति से मारपीट

घटना पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी में कैद
हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मेरु गांव में शनिवार को मारपीट की घटना हुई. इसमें गांव का मो शहाबुद्दीन घायल हो गये. वहीं शहाबुद्दीन के बेटों और पत्नी को भी चोटें आयी है. पूरी घटना पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. शहाबुद्दीन ने बताया कि बीते 24 मई को उनके घर के सामने दो बच्चों के बीच झगड़ा हो रहा था. उन्होंने दोनों बच्चों को अलग कराने का प्रयास किया. इसी दौरान बच्चों के अभिभावक भी वहां पहुंच गये और आपस में विवाद करने लगे. शहाबुद्दीन के अनुसार, जब उन्होंने मामले को शांत कराने की कोशिश की, तो मारपीट की घटना हुई. मो शहाबुद्दीन ने सोनू कुमार, पप्पू कुमार, अभिषेक महतो और विजय यादव सहित अन्य लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पहले दिन दो मामलों का निबटारा
पदमा. उपायुक्त और एसपी के संयुक्त निर्देश पर ओपी परिसर में थाना दिवस आयोजित किया गया. सीओ मोतीलाल हेंब्रम और पदमा ओपी के पुलिस अधिकारी के समक्ष जमीन संबंधी दो विवाद की सुनवाई की गयी. इस दौरान दोनों पक्षों की दलील व कागजातों की जांच कर कार्रवाई की गयी. पहले दिन दो मामलों का निबटारा किया गया. ओपी प्रभारी ने बताया कि शनिवार को थाना में और मंगलवार और शुक्रवार को अंचल कार्यालय में भी जमीन के विवाद का निबटारा किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










