Hazaribagh Power Cut: 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, इन इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के लोहसिंगना फीडर में ब्रेकर बदलने के कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित इलाकों की सूची देखें।

विज्ञापन

हजारीबाग: लोहसिंगना 33/11 केवी पावर सब स्टेशन में 11 हजार केवी लोहसिंगना फीडर के खराब ब्रेकर को हटाकर नया ब्रेकर लगाने का काम बुधवार, 12 अगस्त को किया जायेगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली

विद्युत सहायक अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के शिवपुरी, लोहसिंगना रोड, रामनगर, कदमा रोड, शिवदयाल नगर और विष्णुपुरी इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

पहले ही निबटा लें जरूरी काम

विद्युत विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निबटा लेने की अपील की है. विभाग के अनुसार फीडर में खराब ब्रेकर के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. नया ब्रेकर लगाने का काम पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola