चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता अभियान

चीफ एलएडीसी मुरली राणा एवं मीडियेटर्स मनोज कुमार ने लोगों को कानून की जानकारी दी.

विज्ञापन

हजारीबाग. जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग की ओर से चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. बुधवार को बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय, उत्तरी बरकट्ठा पंचायत भवन, महावर चौक सहित कई पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें चीफ एलएडीसी मुरली राणा एवं मीडियेटर्स मनोज कुमार ने लोगों को कानून की जानकारी दी. श्री राणा ने बताया कि डीएलएसए एक ऐसी जगह है, जहां त्वरित एवं निःशुल्क कार्य किया जाता है. लोग अपने छोटे-छोटे विवादों में डीएलएसए पहुंच कर आपस में सुलह समझौता करा सकते हैं. घर बैठे निःशुल्क कानूनी जानकारी ले सकते हैं. इसके लिये टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है. मीडियेटर्स मनोज कुमार ने लोगों को बाल विवाह, भ्रूण हत्या, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान आदि के बारे में बताया. बीडीओ रेशमा डुंगडुंग ने भी डीएलएसए के बारे में जानकारी दी. मौके पर पीएलवी विकास कुमार पांडेय, कुमारी प्रीति रानी, मुन्नी कुमारी, नवीन कुमार पांडेय, संतोष कुमार एवं किशोर कुमार सहित कई महिला पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola