2.4 करोड़ की लागत से ग्रामीण पथ का शिलान्यास

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 31 May 2026 10:40 PM

विज्ञापन

पथ बनने से कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी : सांसद

विज्ञापन

बरही. सांसद मनीष जायसवाल व विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को बरही प्रखंड में खोड़ाहर पांच माइल से जतरा मेला तक 3.7 किमी लंबे पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. पथ का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना से 2.4 करोड़ प्राक्कलित राशि से होगा. निर्माण कार्य का ठेका सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन को मिला है. मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस ग्रामीण पथ के बन जाने पर कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी. विधायक मनोज कुमार ने कहा इस क्षेत्र के लोग आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए लंबे समय से पथ निर्माण कराने की मांग करते आ रहे थे. उन्होंने संवेदक को प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने की हिदायत दी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखियापति खिरोधर यादव, उपमुखिया रोहित यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, सेवानिवृत्त रेंजर दिलीप एक्का, परमेश्वर यादव, अरुण चंद्रवंशी, महेश यादव, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, संवेदक सौरभ यादव, जेइ रामप्रसाद गोरई, एजाज रवानी, रामप्रवेश यादव, पंकज सिंह, पूनम कच्छप, एम बाड़ा, विक्टोरिया टोप्पो सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola