बिजली से जले स्कूल के दर्जनों पंखे, व्यवसायी ने अपनी जेब से कराया दुरुस्त

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते शिक्षक व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में खराब हुए 18 पंखों को कनक ज्वेलर्स के संचालक बिंदु सोनी ने अपने निजी खर्च से ठीक कराया। शिक्षकों ने किया सम्मानित।

विज्ञापन

बरकट्ठा,हजारीबाग: बारिश और गर्जन के दौरान इलेक्ट्रिक शॉट के कारण परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरकट्ठा के दर्जनों पंखे खराब हो गये थे. पंखों के क्वाइल जल जाने से विद्यालय में छात्राओं को काफी परेशानी हो रही थी. इसकी जानकारी बरकट्ठा जीटी रोड स्थित कनक ज्वेलर्स के संचालक बिंदु सोनी को मिली.

जानकारी मिलते ही विद्यालय पहुंचे

मामले की जानकारी मिलने के बाद बिंदु सोनी ने तत्काल विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार से संपर्क किया. इसके अगले दिन उन्होंने विद्यालय पहुंचकर खराब पंखों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने इलेक्ट्रीशियन को सभी खराब पंखों की मरम्मत कर उन्हें जल्द विद्यालय में लगाने का निर्देश दिया.

निजी खर्च से कराया मरम्मत कार्य

सभी पंखों की मरम्मत में जो राशि खर्च हुई, उसका पूरा वहन बिंदु सोनी ने अपने निजी खर्च से किया. उन्होंने विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में सहयोग करते हुए छात्राओं की सुविधा के लिए यह पहल की.

शिक्षकों ने किया सम्मानित

बिंदु सोनी के इस सहयोग के लिए मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें विद्यालय आमंत्रित कर सम्मानित किया. छात्राओं ने उनके सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया.

संस्थानों को सहयोग से सुविधाएं बेहतर होंगी : बिंदु सोनी

बिंदु सोनी ने कहा कि हम सभी लोग यदि ऐसे संस्थानों को अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ा-बहुत भी सहयोग करें, तो संस्थान बेहतर हो सकते हैं और वहां की सुविधाएं भी दुरुस्त होने लगती हैं.

मौके पर दिलीप सोनी, इंद्रजीत प्रसाद, कृति शिखा कुमारी, बहादुर चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola