रूद्र महायज्ञ को लेकर आज निकलेगी कलश यात्रा

Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 20 Mar 2025 5:25 PM

विज्ञापन

स्वामी हेतिराजाचार्य महाराज के नेतृत्व सभी अनुष्ठान संपन्न कराये जायेंगे.

विज्ञापन

दारू. दारू प्रखंड के पुणाय टांड़ में पांच दिवसीय भव्य विराट रूद्र महायज्ञ को लेकर 21 मार्च को कलश यात्रा निकाली जायेगी. यज्ञ 25 मार्च तक चलेगा. स्वामी हेतिराजाचार्य महाराज के नेतृत्व सभी अनुष्ठान संपन्न कराये जायेंगे. यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि करीब 351 महिलाएं व कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा में शामिल होंगी. 22 मार्च को पंचांग पूजन और यज्ञ मंडप प्रवेश किया जायेगा. 23 और 24 मार्च को भी कई अनुष्ठान होंगे. 25 मार्च को भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा. यज्ञ समिति के प्रयाग प्रसाद कुशवाहा, बिनोद साव, शैलेश कुमार, उमेश यादव, अशोक कुशवाहा, तुलेश्वर प्रसाद, रवि, मनोज, अर्जुन समेत कई लोग पूरे कार्यक्रम काे सफल बनाने में लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SALLAHUDDIN

लेखक के बारे में

By SALLAHUDDIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola