कैमूर में 36 पुड़िया हीरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही भागने लगा तस्कर

हीरोइन के साथ गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network
कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने मदुरना पहाड़ी के पास से 36 पुड़िया हीरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदुरना गांव निवासी 29 वर्षीय सोमारु मुसहर के रूप में हुई है.
Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना पहाड़ी स्थित उस्मान कोटी के पास पुलिस ने गश्ती के दौरान 36 पुड़िया हीरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदुरना गांव निवासी 29 वर्षीय सोमारु मुसहर के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से करीब 6.58 ग्राम हीरोइन बरामद की है.
पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक जानकारी के अनुसार चैनपुर पुलिस नियमित गश्त पर थी. गश्ती दल जैसे ही मदुरना पहाड़ी होते हुए उस्मान कोटी के पास पहुंचा, वहां मौजूद एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा. उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया.
गमछे में छिपाकर रखी थी हीरोइन तलाशी के दौरान आरोपी के सिर पर बंधे गमछे में प्लास्टिक के अंदर छिपाकर रखी गई 36 पुड़िया हीरोइन बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई.
एनडीपीएस एक्ट में केस, भेजा गया जेल थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हीरोइन कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी. मामले की विस्तृत जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










