कैमूर: कुदरा में TB मरीजों को मिली पोषण सहायता, निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर के कुदरा में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित की गईं. इस दौरान टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया गया. इस अवसर पर टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

निक्षय मित्रों के योगदान का हुआ सम्मान कार्यक्रम में सत्य स्वरूप, डीआईओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम, एसटीएस, सीएचसी के चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने निक्षय मित्रों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया.

टीबी मरीजों को नियमित दवा लेने की सलाह स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीबी मरीजों से उपचार की पूरी अवधि तक नियमित दवा लेने, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन करने तथा चिकित्सकों के परामर्श का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि समय पर इलाज और उचित पोषण से टीबी जैसी बीमारी को पूरी तरह हराया जा सकता है.

टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग की अपील कार्यक्रम के दौरान समाज के सक्षम नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के पोषण एवं उपचार में सहयोग करने का आह्वान किया गया. अधिकारियों ने कहा कि जनभागीदारी, जागरूकता और निक्षय मित्रों का सहयोग ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने की सबसे मजबूत कड़ी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन