कैमूर के अखिनी में पुलिस पर फायरिंग कर फरार 4 आरोपित गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद

Updated:
विज्ञापन

नुआंव थाने में गिरफ्तार चारो आरोपित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर के नुआंव थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद उन्हें पकड़ा गया. उनसे तीन वाहन भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Kaimur Firing On Police Team : कैमूर के नुआंव थाना क्षेत्र पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने अखिनी गांव की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद चारों आरोपितों को दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपितों के पास से रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल, टाटा सफारी स्टॉर्म और उजले रंग की एक कार बरामद की गई है.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शराब की खेप आने की सूचना पर शनिवार की रात पुलिस टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची थी. पुलिस को देखर आरोपितों ने घेराबंदी के दौरान उनकी वाहन में टक्कर मारी. इसके बाद पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले थे. घटना के बाद एसपी शिखर चौधरी खुद अखिनी गांव पहुंचे और करीब चार घंटे तक वहां कैंप कर पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाया. इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

यूपी से बिहार शराब आने की सूचना मिली थी सूचना

एसपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे नुआंव थानाध्यक्ष शांतनु कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि अखिनी निवासी आरिफ खान समेत कुछ संदिग्ध लोग टाटा सफारी से शराब की खेप उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से बिहार के परसथुआ बाजार की ओर जा रहे हैं. इनके साथ गुड्डू यादव रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल से चल रहा था.

सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर नुआंव थानाध्यक्ष शांतनु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने तियरा नहर पुल और महथरा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. अवैध हथियार लेकर उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से बिहार के परसथुआ बाजार की ओर जा रहे हैं.

चार आरोपित गिरफ्तार

लगातार चल रहे अभियान के बाद रविवार को पुलिस ने 4 को आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में अनीश खान(पिता स्व. निशार खान), फुलबदन यादव उर्फ गुड्डू यादव (पिता महेंद्र यादव), फैजान खान(पिता स्व. शमशाद खान) और गुफरान खान(पिता औरंगजेब खान) शामिल हैं. सभी अखिनी गांव के रहने वाले हैं.

तीन वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपितों के पास से BR45R0868 नंबर की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल, UP14EL5438 नंबर की टाटा सफारी स्टॉर्म और GJ15CD5963 नंबर की उजले रंग की कार बरामद की है.

पुलिस वाहन में मारी टक्कर, फिर की फायरिंग

गारा चौबे नहर के महरथा नहर पुल के रास्ते अखिनी की ओर निकले. इसी दौरान तियरा माइनर से निकली नहर के पास एक सफारी वाहन दिखाई दिया. जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक कार और टाटा सफारी स्टॉर्म को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया.

पुलिस वाहन को देखते ही सफारी सवार भागने लगे. पुलिस के मुताबिक, दोनों वाहनों में कार का नंबर GJ15CD5963 और टाटा सफारी स्टॉर्म का नंबर UP14EL5438 था. इसी दौरान आरोपितों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की और पुलिस वाहन में टक्कर मार दी. इसके बाद आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

एसपी बोले-शराब के बजाय हथियार होने की जानकारी आई सामने

एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस को शराब की सूचना मिली थी, लेकिन मौके से शराब के बजाय हथियार होने की जानकारी सामने आयी. पुलिस के अनुसार, आरिफ खान हथियार के साथ फायरिंग करते हुए भागा. उसकी गिरफ्तारी समेत अन्य आरोपितों की तलाश में अभियान जारी है. एसपी ने कहा कि फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

पहले 3 लोगों को गिरफ्तार, 3 हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर दी और अलग-अलग स्थानों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया. शनिवार रात से चले अभियान में पुलिस ने पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की. रविवार को भी फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस से गांव और आसपास के इलाकों की निगरानी की.

घर-घर में ड्रोन से निगरानी

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों और घरों में आरोपितों की तलाश करती रहीं. अभियान के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. रविवार को भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही और फरार आरोपितों की तलाश के लिए ड्रोन से निगरानी की गई. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है. पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों और फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किये गये हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

छह लोगों के खिलाफ हुई थी FIR दर्ज

मामले में संतोष कुमार निराला के बयान पर अखिनी के छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी. प्राथमिकी में आरिफ खान के अलावा शौकत खान, शाहबाज खान, कादिर खान, मंजूर खान तथा पकड़े गये विकास राम को आरोपित बनाया गया था. पुलिस ने बाद में आरिफ समेत कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन