झील त्रिमूर्ति चौक से अतिक्रमण हटा

Updated:
विज्ञापन
झील त्रिमूर्ति चौक से अतिक्रमण हटा

नगर निगम का अभियान

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के झील त्रिमूर्ति चौक के पास आवागमन सुगम करने को लेकर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे लगाये गये ठेला-खोमचा व फुटपाथ दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया. कई सामान जब्त किये गये. अभियान का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि सड़क किनारे फुटपाथ दुकान लगाने की इजाजत नहीं है. ऐसे दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन चिह्नित किया गया. जहां दुकान लगा सकते हैं. यातायात नियम और नगर निगम के आदेश का पालन नहीं करनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. जुर्माना भी वसूला जायेगा. मौके पर सिटी मनेजर संतोष कुमार, उपेंद्र कुमार, अरुण कुमार, हरिशंकर समेत कई लोग मौजूद थे.

मोबाइल छिनतई का आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग. कोर्रा पुलिस ने मोबाइल छिनतई मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. आरोपी पुरुषोत्तम कुमार मेहता इचाक थाना क्षेत्र के दरिया गांव का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि वह बरकट्ठा की एक छात्रा से मटवारी मुहल्ला में मोबाइल छिनतई कर फरार हो गया था. भुक्तभोगी छात्रा ने इस घटना को लेकर कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान के क्रम में आरोपी की पहचान कर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. इधर कोर्रा पुलिस ने वारंटी कोर्रा निवासी लखन गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. लखन गुप्ता के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था. वह कई वर्षों से फरार चल रहा था.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola