खिलाड़ियों को जर्सी व खेल सामग्री दी गयी

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के इंद्रा में मुखिया राधिका देवी व उपमुखिया बिनोद महतो के हाथों कर्माबेडा के खिलाड़ियों को जर्सी, प्ले गार्ड व अन्य फुटबॉल सामग्री दी गयी.

विज्ञापन

चुरचू. प्रखंड के इंद्रा में मुखिया राधिका देवी व उपमुखिया बिनोद महतो के हाथों कर्माबेडा के खिलाड़ियों को जर्सी, प्ले गार्ड व अन्य फुटबॉल सामग्री दी गयी. राधिका देवी ने कहा कि हमारा उद्देश्य खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करना है, ताकि खेल के क्षेत्र के खिलाड़ी बेहतर कर सकें. मौके पर पूर्व मुखिया दशरथ महतो, अनुराग मुर्मू, राकेश मुर्मू, रोबिन मुर्मू, राहुल मुर्मू, बब्लू मुर्मू, मोहन, बिटू, सिकंदर मुर्मू, समीर मुर्मू, सचिन मुर्मू, सागर मुर्मू, सौरव मुर्मू, दीपक सोरेंन, राज सोरेन, कृष्णा किस्कू, आदित्य किस्कू, अरुण मुर्मू सहित अन्य शामिल है.

..पुणे में बिल्डिंग से गिर कर झारखंड के मजदूर की मौत

विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के सारुकुदार पंचायत के नुनुचंद महतो (40 वर्ष) की मौत काम के दौरान बिल्डिंग से गिरने से हो गयी. वह महाराष्ट्र के पुणे (चाकन) में राजमिस्त्री का काम करता था. मृतक विष्णुगढ़ के चिहुंटिया गांव निवासी नेहाल महतो का पुत्र था और पिछले 15 वर्षों से पुणे में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. दो अप्रैल को काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी. नुनुचंद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पत्नी धनेश्वरी देवी, पुत्री देवंती कुमारी (20 वर्ष), कंचन कुमारी (15 वर्ष) और पुत्र राकेश कुमार (18 वर्ष) को छोड़ गये.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola