हजारीबाग केंद्रीय कारा में 32 बंदियों को फास्ट फूड बनाने की ट्रेनिंग, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहल
जेपी केंद्रीय कारा | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग की लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में 32 बंदियों को फास्ट फूड बनाने का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
हजारीबाग: लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में 32 बंदियों को फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण शुरू किया गया है. इसमें 28 पुरुष बंदी और चार महिला बंदी प्रशिक्षण ले रहे है. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा फास्ट फूड बनाने की प्रशिक्षण बंदियों को दी जा रही है.
यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण है. जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने कहा कि बंदियों को स्वालंबी बनकर समाज के मुख्यधारा से जुड़ना है. उन्होंने कहा कि जेल से निकलने के बाद प्रशिक्षण में दी गई जानकारी से वह अपना कमाई कर परिवार के सदस्यों का भरणपोषण कर सकेंगे.
जेल अधीक्षक ने कहा कि आत्म समर्पित नक्सली कारा के बंदियों को 28 जुलाई से व्यवसायिक प्रशिक्षण चल रहा है. उन्हें मुर्गी पालन, कपड़े की सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










