हजारीबाग में नेत्र जांच शिविर: 319 छात्र-छात्राओं समेत 356 लोगों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

वृद्ध का नेत्र जांच करते चिकित्साक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में आयोजित नेत्र जांच शिविर में 356 लोगों की आंखों की जांच की गई। मोतियाबिंद मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

हजारीबाग: नव भारत जागृति केंद्र संचालित लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल, बहेरा और साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया . शुक्रवार को सदर प्रखंड सरौनी मुस्कान सीनियर सिटीजन होम में शिविर लगा. शिविर मे 22 वृद्धो की आंखों की जांच हुई. जांच के बाद आठ लोगों को चश्मा दिया गया.आठ लोगों को मोतियाबिंद मिला. सभी को दवा दी गयी.

विज्ञापन

इसके बाद सारले स्थित ओल्ड ऐज होम में शिविर लगा. यहां 15 वृद्धजनों की जांच हुई. पांच को चश्मा व सात में मोतियाबिंद की पहचान हुई. 12 लोगों को दवा दी गयी. मोतियाबिंद मरीजों को एलएनजेपी आंख अस्पताल भेजा गया है. यहां उनका नि:शुल्क ऑपरेशन होगा.

6 अगस्त को यूसीईटी में भी शिविर लगाया गया.इसमें 319 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की जांच हुई. 185 लोगों को चश्मा दिया गया. एक व्यक्ति में मोतियाबिंद मिला. शिविर में डॉ एके सिन्हा और डॉ खेमलाल महतो का सहयोग रहा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola