साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की राह होगी आसान, बेलकप्पी विद्यालय में आयोजित हुआ समारोह

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 7 बरकट्ठा 2: विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण करतीं मुखिया ललिता देवी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के राजकीय बुनियादी विद्यालय बेलकप्पी में मुखिया ललिता देवी ने 42 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इससे छात्रों को स्कूल आने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

बरकट्ठा: राजकीय बुनियादी विद्यालय बेलकप्पी में समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुखिया ललिता देवी और प्रधानाध्यापक चंदन कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से कुल 42 विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपीं.

वितरित की गई इन साइकिलों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 1, अनुसूचित जाति (एससी) के 12 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 29 विद्यार्थी लाभान्वित हुए. इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुखिया ललिता देवी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत होगी. समारोह को सफल बनाने में शिक्षक संतोष निराला, ललिता देवी, नरेंद्र पांडेय समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola