मां जगदंबे ट्रेडर्स के गोदाम की जांच, सरसों तेल के नमूने जब्त

Updated at : 06 Apr 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
मां जगदंबे ट्रेडर्स के गोदाम की जांच, सरसों तेल के नमूने जब्त

प्रताप ब्रांड सरसों तेल की नकल कर मिलावटी तेल बेचने का आरोप

विज्ञापन

बरही. प्रताप ब्रांड सरसों तेल की उत्पादक कंपनी अरन ऑयल इंडस्ट्री भरतपुर के प्रतिनिधि गौरांग अग्रवाल ने बरही के मां जगदंबे ट्रेडर्स के विरुद्ध सोमवार को बरही थाना में आवेदन दिया. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मां जगदंबे ट्रेडर्स द्वारा उनकी कंपनी के प्रताप ब्रांड का नकल कर चाचा राणा प्रताप ब्रांड के नाम से मिलावटी सरसों तेल बेचा जा रहा है, जो कॉपी राइट का उल्लंघन है. इससे उनकी कंपनी को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कॉपी राइट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है. इसके बाद बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, सीओ चंद्रशेखर कुणाल की उपस्थिति में मां जगदंबे ट्रेडर्स के हजारीबाग रोड स्थित गोदाम की जांच की गयी. पुलिस ने गोदाम से चाचा राणा प्रताप ब्रांड सहित कुछ अन्य ब्रांड के तेल के नमूने जब्त किये. इस दौरान गौरांग अग्रवाल, कंपनी के अधिवक्ता कुमार कृष्णा व भरतपुर मस्टर्ड ऑल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि, मां जगदंबे ट्रेडर्स के संचालक बंधु रंजीत केसरी, दिलीप केसरी व उनके पिता सीताराम केसरी मौजूद थे. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जब्त नमूने को जांच के लिए भेजा जायेगा. साथ ही औद्योगिक निबंधन विभाग से ब्रांड नेम की भी जांच करायी जायेगी. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.

कंपनी का आरोप निराधार : संचालक

इधर, मां जगदंबे ट्रेडर्स के संचालक बंधु रंजीत केसरी व दिलीप केसरी ने बताया कि कंपनी का आरोप निराधार है. वे चाचा राणा प्रताप ट्रेड मार्क का तेल बेचते है. जिसका नाम व ट्रेड मार्क मुरैना, मध्यप्रदेश के औद्योगिक विभाग से निबंधित है. जबकि प्रताप ब्रांड भरतपुर, राजस्थान का उत्पाद है. दोनों तेल के टीन व बोतल में अलग-अलग नाम व ट्रेड मार्क का लेबल दर्ज रहता है. उन्होंने 24 मार्च को एक ट्रक चाचा राणा प्रताप ब्रांड का तेल कंपनी से मंगाया था. जिसका 34,16,969 बिल का भुगतान किया व 1,62,712 जीएसटी दी. कंपनी द्वारा साजिश के तहत गलत आरोप लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola