चाकूबाजी में घायल युवक ने दम तोड़ा

Updated:
विज्ञापन
चाकूबाजी में घायल युवक ने दम तोड़ा

सभी चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

दारू. रामनवमी जुलूस में चाकूबाजी में घायल गुलाब कुमार की मौत इलाज के दौरान रांची के मेडिका अस्पताल में पांच अप्रैल की रात हो गयी. वह दारू चौक छोटका इरगा निवासी तिलक साव का पुत्र था. जानकारी के अनुसार 27 मार्च को दारू चौक में रामनवमी जुलूस निकाला गया था. गुलाब कुमार छोटका इरगा के जुलूस में शामिल था. इसी दौरान बासोबार के रामनवमी जुलूस में शामिल युवकों से उसकी कहासुनी हो गयी. जिसके बाद बासोबार के एक नाबालिग ने गुलाब के पेट में चाकू घोंप दी. गुलाब ने मौत से पूर्व अस्पताल में अपने बयान का वीडियो वायरल किया था. जिसमें उसने चाकू घोंपने वाले उक्त नाबालिग के अलावा आकाश कुमार, विशाल कुमार और एक अन्य नाबालिग को भी आरोपी बनाया था. जिसके बाद तिलक साव के आवेदन पर दारू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

घर का छोटा बेटा था गुलाब, परिवार में मातम

गुलाब कुमार का शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. गुलाब घर का छोटा बेटा था. उसकी तीन वर्ष की एक पुत्री है. गुलाब की मौत के बाद से पत्नी सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह पति का शव देखकर बार-बार बेहोश हो रही थी.

गिरफ्तार चार आरोपियों में दो नाबालिग

दारू. रामनवमी जुलूस में गुलाब साव की चाकू मारकर हत्या करनेवाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें बासोबार निवासी आकाश कुमार, विशाल कुमार और एक नाबालिग शामिल है. आकाश व विशाल को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. इसके पूर्व चार अप्रैल को गिरफ्तार मुख्य आरोपी को भी संप्रेक्षण भेजा गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि 27 मार्च को दारू रामनवमी जुलूस में दारू चौक कालीमंदिर के समीप गुलाब कुमार को चाकू मारकर कुछ युवकों ने घायल कर दिया था. इस घटना को लेकर दारू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घायल गुलाब कुमार की मौत इलाज के दौरान रांची के मेडिका अस्पताल में पांच अप्रैल को हो गयी. चाकू मारने वाले सभी चारों आरोपियों को दारू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. टीम में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, एसआइ मदन मुंडा, हवलदार मोतीलाल महतो व सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola