अवैध कोयला खदान में दबने से मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
अवैध कोयला खदान में दबने से मजदूर की मौत

बड़कागांव वन क्षेत्र के इंदिरा की घटना

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव वन क्षेत्र के इंदिरा के अवैध कोयला खदान में दबने से एक मजदूर की मौत का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की शाम की है. शव को खदान से निकाल लिया गया है. मृतक की पहचान बड़कागांव के होरम निवासी हरि महतो (पिता कोल्हा महतो) के रूप में हुई है. वह अपने पीछे पत्नी सरिता देवी व दो पुत्रों को छोड़ गया है. सूत्रों के अनुसार मृतक कोयला मजदूर के रूप में काम करता था. ग्रामीण शव को गांव लाने के लिए देर रात तक नापोखुर्द में जमे हुए थे. बताया जाता है कि शव को खदान से निकालकर नापोखुर्द में रखा गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है. वहीं, वन पदाधिकारी महेश कुमार दास ने कहा कि छुट्टी में हूं. घटना की जानकारी नहीं मिली है. वहीं बड़कागांव वन पदाधिकारी कुणाल भास्कर ने पूछे जाने पर बताया कि एक सप्ताह पहले ही निरीक्षण किया था.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola