ePaper

पीसीसी निर्माण में गड़बड़ी, उपायुक्त को ज्ञापन

Updated at : 28 Jul 2024 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
पीसीसी निर्माण में गड़बड़ी, उपायुक्त को ज्ञापन

पूर्वी पंचायत के पंकरी बरवाडीह में डीएमएफटी मद से दिनेश साव के घर से देवी मंडप होते सामुदायिक भवन तक पीसीसी पथ का निर्माण किया जाना है.

विज्ञापन

बड़कागांव.

पूर्वी पंचायत के पंकरी बरवाडीह में डीएमएफटी मद से दिनेश साव के घर से देवी मंडप होते सामुदायिक भवन तक पीसीसी पथ का निर्माण किया जाना है. प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हजारीबाग के निविदा संख्या 10/2023-24 के तहत निविदा निकाली गयी थी. कार्य आवंटित होने के बाद संवेदक ने पीसीसी पथ को निर्देशित स्थल पर नहीं कराकर अन्यत्र स्थल ग्राम बड़कागांव हेठगढ़ा में कराया जा रहा है. इस संबंध में ग्रामीणों ने आवेदन डीसी को दिया. कार्य स्थल की जांच करने के लिए विभाग के लोग भी आये थे. उस समय शिकायत करने वाले ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि जहां का टेंडर है, वहीं कार्य होगा, लेकिन दो माह बाद भी पुनः एक बार फिर संवेदक और विभाग ने कार्य उसी जगह पर शुरू कर दिया है. ग्रामीणों ने दोबारा आवेदन देकर उपायुक्त व अन्य पदाधिकारियों से जांच की मांग की है. ज्ञापन देनेवालों में दीपू साव, प्रेम साव, दिनेश कुमार, कोमलचंद साव, खेमलाल साव, बिनोद कुमार साव, बाबूलाल कुमार व अन्य लोग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola