सक्षम लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर नहीं किया, तो होगी कार्रवाई
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jun 2020 12:44 AM
प्रखंड में सक्षम लोग राशन का उठाव कर रहे हैं, जबकि गरीबों और जरूरतमंद राशन कार्ड के लिए तरस रहे हैं.
चलकुशा : प्रखंड में सक्षम लोग राशन का उठाव कर रहे हैं, जबकि गरीबों और जरूरतमंद राशन कार्ड के लिए तरस रहे हैं. इस अनियमितता को देखते हुए बीडीओ जयासंखी मुर्मू ने कहा है कि जिन लोगों के पास चारपहिया वाहन और तीन कमरेवाला पक्का मकान है या परिवार में सरकारी नौकरी वाला व्यक्ति है, वह तुरंत अपना राशन कार्ड सरेंडर करे.
जांच में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कार्डधारी ने जितना राशन का उठाव किया है, सूद समेत राशि की वसूली की जायेगी. बीडीओ ने कहा कि अब तक प्रखंड के तीन लोगों ने ही अपना राशन कार्ड सरेंडर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










