हजारीबाग में सौ साल पुराना बरगद पेड़ गिरा, दस हजार की आबादी अंधेरे में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2023 2:05 PM
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात लगभग 10.30 बजे पेड़ गिरने की आवाज से आसपास के घरों के लोग बाहर निकल गये. पेड़ गिरने के कारण शिवपुरी मुहल्ले सहित शहर कई मुख्य मार्ग बंद हो गया है
हजारीबाग : लोहसिंघ-शिवपुरी मार्ग स्थित इमामबाड़ा के पास लगभग 100 साल पुराना बरगद का पेड़ रास्ते पर गिर गया. पेड़ 19 नवंबर की रात लगभग 10.30 बजे गिरा. इससे शहर के दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. लोहसिंहना, शिवपुरी न्यू एरिया की बिजली गुल हो गयी. पेड़ गिरने से बिजली के 10 पोल गिर गये. इससे पूरा शिवपुरी, लोहसिंघाना और न्यू एरिया का बड़ा भाग अंधकार में डूब गया.
Also Read: हजारीबाग का लोटवा डैम और चमेली झरना बना डेंजर जोन, अब तक हुए कई बड़े हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात लगभग 10.30 बजे पेड़ गिरने की आवाज से आसपास के घरों के लोग बाहर निकल गये. पेड़ गिरने के कारण शिवपुरी मुहल्ले सहित शहर कई मुख्य मार्ग बंद हो गया है. शिवपुरी की जनता को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली विभाग को इसकी सूचना मुहल्ले वासियों ने दे दी है. सहायक अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र की बिजली जल्द बहाल कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










