चौपारण के केंदुआ मोड़ में खुली एचडीएफसी बैंक की शाखा

Updated:
विज्ञापन
चौपारण के केंदुआ मोड़ में खुली एचडीएफसी बैंक की शाखा

प्रबंधक हेमंत चौधरी ने कहा एचडीएफसी बैंक चौपारण के लोगों को आधुनिक और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है.

विज्ञापन

चौपारण. केंदुआ मोड़ के समीप एचडीएफसी बैंक की नयी शाखा का उदघाटन सोमवार को विधायक मनोज यादव ने किया. उन्होंने कहा बैंक की नयी शाखा खुलने से चौपारण क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों को वित्तीय लेनदेन और अन्य बैंकिंग कार्यों में सुविधा होगी. यह सुविधा निश्चित रूप से उनके समय और संसाधनों की बचत करेगी. प्रबंधक हेमंत चौधरी ने कहा एचडीएफसी बैंक चौपारण के लोगों को आधुनिक और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है. मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान,रामचन्द्र सिंह, रिशु वर्णवाल, अशोक केसरी, रोहित जैन, बबलू वर्णवाल, प्रदीप केसरी, सियाराम सिंह, बम वर्णवाल, आदित्य चौरसिया, दिलीप राणा, अंकित केसरी, राजेंद्र प्रसाद भगत, अनिल केसरी, संदीप केसरी, श्रीकांत पासवान, सुमन कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola