हजारीबाग : ट्रक चालक के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि 22 जुलाई की शाम को चालक कुलदीप यादव (गया जिला, बिहार) ने एनएच-33 पर सिझुआ स्थित मौर्या होटल के पास 12 चक्का ट्रक (जेएच12डी 4274) खड़ा किया
रांची-पटना मार्ग पर इचाक मोड़ स्थित सिझुआ के पास से ट्रक चालक कुलदीप यादव के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी मो मुज्जमिल रजा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी गिद्दी थाना क्षेत्र के मिसराइन मोढा का रहनेवाला है. पुलिस ने उसे रविवार को उसे घर से गिरफ्तार किया था. घटना के संबंध में ट्रक के मालिक के आवेदन पर इचाक थाना में मामला दर्ज किया गया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि 22 जुलाई की शाम को चालक कुलदीप यादव (गया जिला, बिहार) ने एनएच-33 पर सिझुआ स्थित मौर्या होटल के पास 12 चक्का ट्रक (जेएच12डी 4274) खड़ा किया. होटल में खाना खाने के बाद ट्रक में सो गया. इसी दौरान एक दूसरा 12 चक्का वाहन आकर रुका, उस ट्रक से चार आदमी उतरे. होटल में चाय पीने के बाद चालक कुलदीप यादव का अपहरण कर ट्रक मालिक को फोन पर दो लाख 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग करने लगे.
पुलिस के मुताबिक, वाहन मालिक ने अपहरण करनेवालों से समय मांगा. इसी बीच वाहन मालिक ने लिखित आवेदन इचाक थाना को दिया. इचाक पुलिस ने मोबाइल नम्बर से ट्रेस कर एक अपहरणकर्ता मुज्जमिल रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










