नावानगर बंधन बैंक लूट का अभियुक्त हजारीबाग से गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
नावानगर पुलिस ने हजारीबाग के सुरेश मोहल्ला में छापेमारी कर 20 अप्रैल 22 को बंधन बैंक लूटकांड के फरार अभियुक्त ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
बक्सर (बिहार).
नावानगर पुलिस ने हजारीबाग के सुरेश मोहल्ला में छापेमारी कर 20 अप्रैल 22 को बंधन बैंक लूटकांड के फरार अभियुक्त ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ग्राम थाना दावथ के मिर्जापुर गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दो वर्ष पूर्व नावानगर बाजार स्थित बंधन बैंक लूटकांड में अभियुक्त था, जो काफी दिनों से हज़ारीबाग में छिप कर रह रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हजारीबाग में छिपा हुआ है. सूचना पर स्थानीय थाना के सहयोग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मालूम हो कि 20 अप्रैल 22 को बंधन बैंक नावानगर में बैंक बंद होने के कुछ देर पहले चार अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख 64 हजार रुपये, लैपटॉप और कई मोबाइल लूट लिया था. इसको लेकर बंधन बैंक के मैनेजर द्वारा अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










