हजारीबाग में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका के पिता ने लगाया ससुरास वालों पर हत्या का आरोप

मृतका की फाइल फोटो, Pic Credit- सोनु पांडेय
Hazaribagh Crime News: हजारीबाग के टाटीझरिया में विवाहिता अंजली कुमारी फंदे से लटकी मिली है. मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया. सभी आरोपी फरार हैं. दूसरी तरफ पुलिस की जांच जारी है.
Hazaribagh Crime News, हजारीबाग, (सोनु पांडेय): हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र स्थित झरपो गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान 24 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई है. उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है. घटना की जानकारी मिलने पर टाटीझरिया की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
मृतका के पिता अवधेश कुमार (हरली, दारू प्रखंड निवासी) ने थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वर्ष 2022 में अंजली की शादी झरपो गांव में रहने वाले अजय कुमार कुशवाह से हुई थी. विवाह के समय तीन लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल दहेज में दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पांच लाख रुपये अतिरिक्त की मांग की जाती थी. परिजनों का आरोप है कि इस रकम को लेकर अंजली को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.
Also Read: रामगढ़: दादी सास के तीनकर्म कार्यक्रम में जा रहा था युवक, अज्ञात वाहन ने ली जान, 6 माह की बेटी अनाथ
तीन महीने पहले बैठी थी पंचायत
परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले दहेज को लेकर हुए विवाद में पंचायत बैठी थी और समझौता कराया गया था, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुआ. मृतका का दो वर्ष का एक बेटा है.
हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप
मृतका के पिता अवधेश कुमार ने पति अजय कुमार कुशवाह, ससुर गंभीर महतो, सास बलिया देवी, देवर आशीष कुमार और गोतनी पर मिलकर हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है. मृतका के कमरे में सामान बिखरा मिला है. साथ ही कमरे से टूटी हुई कुर्सी और टूटी चूड़ियों के टुकड़े भी मौके से बरामद हुए हैं. मृतका के पिता का कहना है कि मौत से पहले उनकी बेटी का ससुराल वालों के साथ संघर्ष हुआ था.
घटना के बाद ससुराल वाले फरार
घटना की सूचना के बाद सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. साथ ही घर के आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के तह तक जाने की कोशिश कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जायेगी.
Also Read: Ghatshila By Election: मतदान को लेकर तैयारी पूरी, DC-SSP ने खुद मैदान संभाला, सुरक्षा हाई अलर्ट पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










