हजारीबाग नगर निगम के उपमहापौर अविनाश बने, महापौर समेत सभी पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता का शपथ ली

नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों का पद एंव गोपनीयता का शपथ समारोह और उपमहापौर का चुनाव शुक्रवार को किया गया
नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों का पद एंव गोपनीयता का शपथ समारोह हजारीबाग. नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों का पद एंव गोपनीयता का शपथ समारोह और उपमहापौर का चुनाव शुक्रवार को किया गया. हजारीबाग उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार ने महापौर अरविंद कुमार और सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त और डीसी शशि प्रकाश सिंह ने महापौर को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.शपथ समारोह के बाद उपमहापौर पद का चयन प्रक्रिया शुरू की गयी. जिसमे दो पार्षदों ने उपमहापौर पद के लिये नामांकन पत्र भरा. इनमे वार्ड 22 के पार्षद मिताली रश्मि और वार्ड 36 के पार्षद अविनाश कुमार यादव शामिल है. निगम क्षेत्र मे 36 वार्ड पार्षद है. जिनमे 35 पार्षदों ने उपमहापौर चुनाव के लिये वोट डाले. जबकि 13 पार्षद विकास यादव ने वोट नही डाले. इस चुनाव मे अविनाश कुमार यादव को 22 मत लाकर उपमहापौर बने. इसके प्रतिद्वंदी मिताली रश्मि को 13 वोट मिला. जीत के बाद उपमहापौर अविनाश कुमार यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ महापौर अरविंद कुमार ने दिलायी. चुनाव प्रक्रिया अपरसमाहर्ता संतोष सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव के नेतृत्व मे संपन्न हुई. आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि नगर के विकास मे जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता, जबावदेही एंव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की. महापौर अरविंद कुमार ने कहा कि नगर निगम मे निर्वाचित सभी वार्ड पार्षद अपने आप मे महापौर है और निगम के परिवार है. हमलोग सभी समन्वय बनाकर निगम क्षेत्र का विकास करने की जिम्मेवारी निभायेगें. इंदौर शहर की तरह हजारीबाग शहर बनेगा. इसका नाम देश मे लिया जायेगा. समन्वय बनाकर जनता का काम करेंगे : उपमहापौर उपमहापौर अविनाश कुमार यादव ने कहा कि सभी वार्ड पार्षद और प्रशासन की टीम के साथ समन्वय बनाकर जनता का काम करेंगें. शहर मे जनसमस्या का समाधान करना निगम बोर्ड की प्राथमिकता होगी. डीसी शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि नव निर्वाचित महापौर, सभी वार्ड पार्षद निगम क्षेत्र के संपूर्ण विकास, स्वाच्छता, आधारभूत संरचना, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बीच समन्वय बनाकर विकास कार्य करे. इन्होने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नगर निगम क्षेत्र के विकास मे सक्रिय भूमिका निभाने का अपील की है. प्रभार लेने के पूर्व परिसर मे हवन करवाया नव निर्वाचित महापौर अरविंद कुमार नगर निगम में प्रभार लेने के पूर्व परिसर मे हवन करवाया. महापौर शपथ समारोह खत्म होने के बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचे. आर्ष कन्या गुरुकुल के छात्रायें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महापौर को हवन करवाया. इस कार्यक्रम मे महापौर के समर्थक व शहर के कई लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान नगर निगम कार्यालय परिसर का माहौल अध्यात्मिक रहा. हवन खत्म होने के बाद महापौर नगर निगम के भवन व कक्ष मे प्रवेश किया. मेयर की कुर्सी में नहीं बैठे महापौर अरविंद कुमार अपने कक्ष मे प्रभार लेने के दौरान मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठे. अरविंद कुमार के बैठने के लिये मेयर कुर्सी के समानांतर एक अलग कुर्सी की व्यवस्था की गयी थी. उन्होंने कहा कि जनता से किये वादों मे से कम से कम एक वादा पूरा नहीं करता हूं, तब तक इस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. शहर वासियों ने मेरे उपर जो भरोसा दिखाया है मै उसके लिये अभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने शहर वासियों व प्रबुद्ध लोगों से मार्ग दर्शन करने का अपील की है. महापौर अरविंद कुमार अपने कक्ष मे प्रभार लेने के दौरान मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठे. अरविंद कुमार के बैठने के लिये मेयर कुर्सी के समानांतर एक अलग कुर्सी की व्यवस्था की गयी थी. उन्होंने कहा कि जनता से किये वादों मे से कम से कम एक वादा पूरा नहीं करता हूं, तब तक इस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. शहर वासियों ने मेरे उपर जो भरोसा दिखाया है मै उसके लिये अभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने शहर वासियों व प्रबुद्ध लोगों से मार्ग दर्शन करने का अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




