..पीएम इंटरनेशनल स्कूल भाषण प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
..पीएम इंटरनेशनल स्कूल भाषण प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका में स्थित पीएम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका में स्थित पीएम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता को दो समूहों में आयोजित किया गया. पहले समूह में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों में प्रथम स्थान राधिका कुमारी, द्वितीय स्थान साक्षी मंडल, तृतीय स्थान लक्ष्मी कुमारी ने प्राप्त किया. दूसरे समूह में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों में प्रथम स्थान गुलनाज खातून, द्वितीय स्थान हसनैन अंसारी तथा तृतीय स्थान सूरज कुमार यादव को घोषित किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. निदेशक सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. सफल बनाने में प्रबंध निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, प्राचार्य दिनेश कुमार राम, प्रबंधक राजेश यादव, शिक्षक बैजनाथ मंडल, शंभू शर्मा, नंदेव कुमार, मनीता कुमारी, सुलेखा देवी, मानती कुमारी, शीला कुमारी, रीना कुमारी, सुशीला कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं. रामनवमी महासमिति का चुनाव आज, तैयारी पूरी हजारीबाग. रामनवमी महासमिति का चुनाव 14 मार्च को होगा. रामनवमी महासमिति चुनाव संचालन समिति ने चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव मैदान में छह प्रत्याशी हैं. 104 रजिस्टर अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव व भूतपूर्व महासमिति के 22 अध्यक्ष मतदान करेंगे. चुनाव संचालन समिति ने महंत विजयानंद दास, बप्पी करण, लबू गुप्ता, संदीप सिन्हा, निशांत प्रधान शामिल हैं. मतदान सुबह 8.30 बजे से शाम तीन बजे तक होगा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola