17 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज इवीएम में होगा लॉक

Updated at : 19 May 2024 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
17 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज इवीएम में होगा लॉक

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आज सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 17 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला 1939374 मतदाता करेंगे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हजारीबाग

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आज सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 17 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला 1939374 मतदाता करेंगे. संत कोलंबस कॉलेज से रविवार सुबह सात बजे से चुनावी सामग्री का वितरण शुरू हुआ. उपायुक्त नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह ने संत काेलंबस कॉलेज में पहुंचकर सभी कार्यों का निरीक्षण किया. पीठासीन पदाधिकारी, चुनाव पदाधिकारी और सहायक की टीम इवीएम और सभी कागजात लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए. शहर के दो केंद्र संत कोलंबस कॉलेज और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से सभी चुनाव कर्मियों को चुनाव सामग्री दी गयी. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 20 मतदान केंद्र का प्रबंधन महिलाओं के हाथों से होगा. महिलाएं चुनावी कार्य में शामिल होने के लिए संत कोलंबस कॉलेज केंद्र पहुंची थीं. चुनावी सामग्री लेने के बाद काफी उत्साहित थीं. महिला पदाधिकारी शिक्षिका अंजू बाला गुप्ता ने कहा कि चुनाव कार्य के बारे बहुत कुछ सुना था. आज काम करने का मौका मिल रहा है. पहली बार चुनाव कराने जा रही हूं. बबीता अग्रवाल सलगांवा हाई स्कूल की शिक्षिका है. चुनाव सामग्री लेने के बाद बताया कि महिला प्रबंधक बेहतर करके साबित करना है. नाहिद परवीन सुल्ताना स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरा करूंगी. चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार प्रबंधन कार्य करेंगे.

पहली बार लोकसभा चुनाव में मिली ड्यूटी :

मांडू बूथ नंबर 210 में तृतीय मतदान पदाधिकारी के रूप में महादेव महतो कार्य करेंगे. महादेव महतो दिव्यांग हैं. मीडिल स्कूल बरसोत बरही में पारा शिक्षक हैं. वर्ष 1973 में सड़क दुर्घटना में एक पैर कट गया था. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए मैं अपनी खुशी से नियुक्ति पत्र लिया था. मुझे भी शौक है लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने का. मैं अपने कार्यों को बेहतर ढंग से करूंगा. पहली बार लोकसभा चुनाव कार्य में भाग ले रहा हूं.

लोकतंत्र के महाकुंभ में मेरी भी जिम्मेवारी…

मतदान केंद्र में बितायेंगे रात : रुपेश

पीठासीन पदाधिकारी रुपेश कुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डेमोटांड़ में कार्यरत हैं. पहली बार लोकसभा चुनाव कार्य में शामिल हो रहे हैं. विष्णुगढ़ के सिरय बूथ में ड्यूटी है. रुपेश ने बताया कि हमारी पूरी टीम तीन सदस्यीय है. उन्होंने बताया कि आज रात अपने मतदान केंद्र में ही गुजारेंगे. शाम में कागजी काम करेंगे. सुबह में मतदान शुरू करायेंगे.

सुबह 5.30 बजे इवीएम में मॉक पॉल करायेंगे : विनोद

मतदान पदाधिकारी विनोद रजक मीडिल स्कूल बड़कागांव के शिक्षक हैं. वर्ष 1995 से चुनाव कार्यों में भागीदार बन रहे हैं. प्रथम पदाधिकारी के रूप में जवाबदेही मिली है. उन्होंने बताया कि सुबह 5.30 बजे इवीएम का मॉक पॉल करायेंगे. सभी 17 प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट तीन-तीन वोट मॉक पोल में देंगे. मशीन की जांच के बाद मॉक पॉल वोट को मिटा दिया जायेगा. सुबह 7.00 बजे मतदान शुरू करायेंगे. उन्होंने बताया कि विष्णुगढ़ पांडेयडीह बूथ नंबर 403 में कार्य मिला है. शांतिपूर्वक मतदान कराना प्राथमिकता है.

सभी गाइडलाइन का होगा पालन : विश्वनाथ

मतदान पदाधिकारी विश्वनाथ राम ने बताया कि सदर प्रखंड के मंडईकला बूथ नंबर 336, 337 में कार्य मिला है. विश्वनाथ राम उत्क्रमित मिडिल स्कूल असिया इचाक के पारा शिक्षक हैं. उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकता होगी रजिस्टर 17 को सही तरीके से भरना. मतदान केंद्र में कार्य करने के लिए जो गाइडलाइन दिया गया है उसका पूरा पालन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola