ईद मिलन में सम्मानित हुए अतिथि

Updated:
विज्ञापन
ईद मिलन में सम्मानित हुए अतिथि

चयकला में झामुमो की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

चौपारण. चयकला में झामुमो की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में दूसरे समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया. गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी. आयोजन समिति की ओर से दुबई से ईद मनाने अपने गांव आये वैज्ञानिक समीर एवं थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा ईद भाईचारे का त्योहार है.इसे मिल जुल कर मनाना है. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने कहा कि प्रेम और भाईचारगी के साथ त्योहार मनायें. मौके पर अब्दुल सलाम, भीम राणा, शेर खान, राजेश राणा, प्रवीण यादव, पिंटू दास, सरताज शाह, मो असिउद्दीन, बबलु केसरी, एहसान रजा, छोटू राणा सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola