50 वर्षों से रामनवमी का झंडा बना रहे हैं गुलाम जिलानी

Updated:
विज्ञापन
50 वर्षों से रामनवमी का झंडा बना रहे हैं गुलाम जिलानी

गुलाम जिलानी ने बताया कि तीन पीढ़ी से इसी संस्थान में रामनवमी का झंडा तैयार कर रहे हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग. 50 वर्षों से वीर वस्त्रालय में गुलाम जिलानी महावीरी झंडे की सिलाई करते आ रहे हैं. छोटे-बड़े सभी प्रकार के रामनवमी झंडा को ये तैयार करते हैं. यह वस्त्रालय बड़ा बाजार धोबी गली के पास स्थित है. कारीगर गुलाम जिलानी ने बताया कि तीन पीढ़ी से इसी संस्थान में रामनवमी का झंडा तैयार कर रहे हैं. हिंदू-मुसलिम एकता की यह मिसाल है. गुलाम जिलानी का मानना है कि हम सभी देशवासी एक हैं. गुलाम जिलानी के हाथों तैयार झंडा अयोध्या राम मंदिर के लिए भेजा गया था. रामनवमी के अवसर पर वीर वस्त्रालय से झारखंड के विभिन्न जिलों में झंडा भेजा जाता है. वीर वस्त्रालय के मालिक देवेंद्र जैन ने बताया कि हमारे यहां 50 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के झंडे तैयार किये जा रहे हैं. अभी सबसे बड़ा झंडा जमशेदपुर के लिए 50 फीट ऊंचा 40 झंडा बनाया गया है. दर्जी गुलाम जिलानी ने बताया कि अभी तक प्रभु श्रीराम और बजरंगबली का लाखों झंडा हमने तैयार की है. इससे पहले मेरे दादा और पिताजी रामनवमी का झंडा बनाते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola