चौथे आरोपी का न्यायालय में आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन

रामा साव हत्याकांड

विज्ञापन

कटकमसांडी. रामा साव हत्या कांड के नामजद चौथे आरोपी अभिषेक यादव ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. इस कांड के नामजद तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. बताया जाता है कि पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के गदोखर गांव में रामनवमी के दिन निकाले गये जुलूस के दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव के भाई रामा साव की हत्या चाकू गोदकर कर दी गयी थी. इस मामले में नारायण साव की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

छेड़छाड़ करने से मना करने पर परिजनों को घर में घुसकर पीटा

हजारीबाग. ट्यूशन जाने के क्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ चार-पांच युवक प्रत्येक दिन छेड़छाड़ करते थे. इसकी शिकायत नाबालिग ने अपने परिजनों से की. नाबालिग के परिजनों ने जब युवकों को ऐसा करने से मना किया, तो युवकों ने नाबालिग के घर में घुसकर जमकर मारपीट की. इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने आरोपी युवकों पर प्राथमिकी के लिए कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि नाबालिग न्यू कॉलोनी कोर्रा में ट्यूशन पढ़ने जाती है. जहां सुजल साहू, अमित पांडेय, कुन्नू पांडेय, सुशील पांडेय एवं कार्तिक पांडेय उसके साथ छेड़छाड़ करते थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मारपीट में घायल नाबालिग की मां ने कहा कि सुजल साहू के माता-पिता को बुलाया गया था. वे लोग नहीं आये. उसके पुत्र सुजल ने दोस्तो के साथ घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola