आवारा कुत्तों ने बरका खुर्द मे दो परिवारों की चार बकरियों को बनाया शिकार

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. पशुपालक और आम ग्रामीण दोनों ही दहशत में हैं.

विज्ञापन

इचाक. प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. पशुपालक और आम ग्रामीण दोनों ही दहशत में हैं. शुक्रवार को बरकाखुर्द गांव में आवारा कुत्तों ने शेड में बंधी बकरियों पर हमला कर तीन बकरी और एक बकरा को मार डाला. मृत बकरियों में प्रदीप कुमार मेहता की दो और दिलीप कुमार मेहता की दो बकरियां थीं. ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते शेड के अंदर घुसकर हमला करते हैं, जिससे पशुपालकों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है. पीड़ित परिवारों ने कहा कि बकरियां ही उनकी आय का मुख्य साधन थीं और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है. अन्य गांवों में भी इसी तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है. उनका कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है. मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जाये. साथ ही उन्होंने मांग की है कि प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा दिया जाये, ताकि उनकी आजीविका फिर से पटरी पर आ सके. ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाये गये, तो भविष्य में और भी बड़े नुकसान हो सकते हैं.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola