2.5 करोड़ की तीन योजनाओं का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
2.5 करोड़ की तीन योजनाओं का शिलान्यास

हथिया में आहार का जीर्णोद्धार, बेला में चेकडैम व ताजपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बनेगा

विज्ञापन

चौपारण. विधायक मनोज यादव ने प्रखंड के अलग-अलग गांवों में 2.5 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास मंगलवार को किया. इन योजनाओं में हथिया में बिछवा आहार का जीर्णोद्धार, बेला पंचायत के लेधिया नदी पर चेकडैम निर्माण और ताजपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य शामिल है. मौके पर विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े काम अब धरातल पर उतर रहे हैं. विकास की गति तेज हो चुकी है. यह प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, उदय राणा, जिप सदस्य आरती कौशल, राकेश रंजन, मुखिया सरिता देवी, प्रवीण सिंह, पप्पू रजक, कैलाश भुइयां, रेखा देवी, पूर्व मुखिया शौकत खान, शंभु सिंह, बसंती देवी, सुनील सिंह, विकास यादव, अरविंद साव, कपिलदेव यादव, सुमन सिंह, राजेन्द्र भगत, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, पवन सिंह, बबलू बर्णवाल, ईश्वरी यादव, अजय रविदास, इंद्रदेव दांगी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola