चौपारण में 10 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 31 May 2026 10:40 PM

विज्ञापन

सड़क, विद्यालय और कृषक पाठशाला निर्माण कार्यों की रखी गयी आधारशिला

विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड के अलग-अलग गांवों में रविवार को सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज यादव ने संयुक्त रूप से 10 करोड़ की लागत से बनने वाली आधा दर्जन योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में एनएच-19 कर्बला चौक से केवला होते हुए बेला तक तीन किमी सड़क, आइयो रोड स्थित गोपाल सिंह के घर से चक-बाराडीह होते हुए नगवां तक 2.5 किमी सड़क, पीडब्ल्यूडी रोड हथिया से जामुनचक तक 2.5 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य, प्राथमिक विद्यालय चपरीकला में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण, ग्राम दादपुर में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला निर्माण कार्य शामिल है. मौके पर जिप सदस्य राकेश रंजन, रामस्वरूप पासवान, सहदेव प्रसाद यादव, आशीष सिंह, राजदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, मुखिया संतोष सिंह, जानकी यादव, पूजा कुमारी, गंदौरी दांगी, रेवाशंकर साव, अरविंद सिन्हा, विकास यादव, देवल यादव, सुमन सिंह, रामचंद्र सिंह, विजय मधेसिया, जन्मेजय सिंह, सतेंद्र सिंह, बबलू खान, नौशाद खान सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola