रोजगार प्राप्त कर चुकी पांच छात्राएं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
रोजगार प्राप्त कर चुकी पांच छात्राएं सम्मानित

आइसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में स्टार एलुमनी कार्यक्रम

विज्ञापन

: आइसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में स्टार एलुमनी कार्यक्रम हजारीबाग. मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत आइसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, हजारीबाग में स्टार एलुमनी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल कर चुके प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया. चेन्नई के स्टारफैब एप्परेल्स में रोजगार प्राप्त कर चुकी पांच छात्राओं में पूजा, सावित्री, कांति, ममता और संतोषी को सम्मान चिह्न और प्रशंसा पत्र दिया गया. प्रबंधक विजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत आइसेक्ट की ओर से युवाओं को उच्च गुणवत्ता का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. परियोजना सहायक जेएसडीएमएस एवं एनडीपी के प्रकाश पांडेय ने भी अपने विचार रखे. इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola