संयुक्त छापेमारी में 10 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 13 Jun 2026 10:20 PM

विज्ञापन

अखाद्य रंगयुक्त सामग्री नष्ट

विज्ञापन

हजारीबाग. खाद्य सुरक्षा मानकों एवं तंबाकू निषेध कानूनों का अनुपालन कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग और तंबाकू निषेध टीम ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापामारी अभियान चलाया. अभियान अन्नदा चौक, कचहरी रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, पीडब्ल्यूडी चौक, संत कोलंबा कॉलेज और नया बस स्टैंड क्षेत्र में चला. तंबाकू निषेध अभियान के तहत कोटपा अधिनियम के उल्लंघन में 10 प्रतिष्ठानों पर कुल 3,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया. विद्यालयों और महाविद्यालयों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध के अनुपालन की भी जांच की गयी. अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर हुसैन और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला परामर्शी रेहान जमी ने किया. जांच के दौरान कई खाद्य प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों तथा थोक व खुदरा विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया. कुछ दुकानों में खाद्य पदार्थों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक अखाद्य रंगों के उपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित सामग्री को नष्ट कराया गया. संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गयी. टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस, पंजीकरण, एक्सपायरी तिथि और लेबलिंग की भी जांच की. अधिकारियों ने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola