इचाक मोड़ पर एनएच से हटेंगे अतिक्रमण
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 02 Jun 2026 10:56 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण
इचाक. उपायुक्त हेमंत सती ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 इचाक मोड़ का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने सड़क के बीच डिवाइडर का अतिक्रमण कर लगायी गयी गुमटी, ठेला समेत दुकानों को हटाने का निर्देश बीडीओ सह सीओ संतोष कुमार एवं थाना प्रभारी गौतम कुमार को दिया. कहा कि प्रभावित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दुकान के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित सड़क के दोनों तरफ प्वाइंटवार कंक्रीट ब्लॉकेज, स्पीड ब्रेकर कलर करने तथा स्लाइडर सहित आवश्यक उपकरण स्थापित करने को कहा, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सके. घनी आबादी एवं बाजार स्थल होने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर की भूमि पर किये गये अतिक्रमण की जांच करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. मौके पर डीटीओ संतोष चौधरी, सीओ संतोष कुमार एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण
हजारीबाग. जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री दिव्यांग कल्याणार्थ योजना एवं अन्य मदों के तहत आवेदन मांगा है. डीसी हेमंत सती ने बताया कि पात्र दिव्यांगजन 15 जुलाई तक अपना आवेदन संबंधित सीडीपीओ कार्यालय या जिला समाज कल्याण कार्यालय, समाहरणालय भवन के तीसरे तल्ले में जमा कर सकते हैं. योजना के तहत बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट केन स्टिक, ज्योति एआइ ग्लास, सीपी चेयर, कैलिपर्स एवं आर्टिफिशियल लेंस जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे. आवेदन के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










