दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार सह कौशल विकास मेला शुरू

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का आयोजन
हजारीबाग. श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार सह कौशल विकास मेला का उदघाटन बुधवार को आइटीआइ परिसर सिंदूर में उपायुक्त हेमंत सती ने दीप प्रज्वलित कर किया. उपायुक्त ने रोजगार मेला परिसर में लगाये गये विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों के स्टॉलों का निरीक्षण किया. प्रतिनिधियों से उपलब्ध रोजगार एवं प्रशिक्षण अवसरों की जानकारी ली. रोजगार की तलाश में आये युवक-युवतियों का उत्साहवर्धन किया. कहा कि महिलाओं की बढ़ती जागरूकता सकारात्मक संकेत है. देश में रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है, बल्कि आवश्यकता योग्य एवं कुशल मानव संसाधन की है. मौके पर डीडीसी रिया सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी अवधेश कुमार, श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित थे.
सात स्थानों पर आम बिक्री स्टॉल लगे
हजारीबाग. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलों की व्यापक बिक्री के लिए आम बिक्री स्टॉल लगाया गया है. जिला समाहरणालय परिसर के अलावा सदर, बरही, बड़कागांव, कटकमसांडी, चुरचू एवं विष्णुगढ़ के उपयुक्त स्थानों पर स्टाॅल और बैनर लगाकर बिक्री केंद्र बनाये गये हैं. इन स्टाॅलों में गुणवत्ता वाले आम्रपाली आम के अलावा अन्य कई किस्मों के आम उपलब्ध कराये गये हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










