जिला कमेटी के चुनाव की तैयारी तेज
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 07 Jun 2026 10:34 PM
रविदास महासभा
कटकमसांडी. रविदास महासभा, हजारीबाग की बैठक जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई. संचालन महासचिव कीर्तन राम ने की. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जिला रविदास महासभा की नयी कमेटी के चुनाव को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक घंटों चली. इसमें जिला कमेटी चुनाव के लिए विधि-व्यवस्था तैयार करने, चुनाव की तिथि एवं स्थान निर्धारित करने, प्रत्येक पंचायत से मतदाताओं की संख्या तथा चुनाव संपन्न कराने के लिए संरक्षण समिति के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के चयन पर विमर्श हुआ. सर्वसम्मति से 28 जून से पूर्व जिन प्रखंडों में प्रखंड कमेटी का गठन नहीं हुआ है, वहां वर्तमान जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार अपनी टीम के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायेंगे. संरक्षण समिति एवं चुनाव निर्णायक मंडल के सहयोग से नयी जिला कमेटी का चुनाव कराया जायेगा. बैठक में सेवानिवृत्त डीएसपी रामचंद्र राम, लक्ष्मण रवि, केशव राम, डॉ अजीत कुमार दास, नंदू प्रसाद, सुधीर कुमार, दिलीप कुमार रवि, उपेंद्र कुमार दास, बसंत कुमार दास, इंद्रदेव राम, सरयू राम, दिनेश्वर रविदास, बालेश्वर राम, बिराज रविदास, मुद्रिका रविदास, सुधीर राम, गौतम कुमार रवि, बिरजू रविदास, कृष्णा राम आर्ट, संजय रविराज, कृष्णा राम, युगेश्वर राम, केशव रविदास सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










