GT रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर मौत

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर पड़ा शव, व खेत में पलटी गाड़ी. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के गोरहर में जीटी रोड पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

बरकट्ठा,कोडरमा: प्रखंड क्षेत्र के गोरहर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गयी.

स्कॉर्पियो की चपेट में आया साइकिल सवार

जानकारी के अनुसार बरही की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (जेएच 10 सीडब्ल्यू 9990) ने सड़क पर साइकिल से जा रहे गोरहर निवासी दुर्गी ठाकुर (62), पिता रामकिशोर ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्गी ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गयी.

हादसे के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर चिंता जतायी. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मामले की सूचना मिलने पर गोरहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola