चौपारण में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद

Updated:
विज्ञापन
चौपारण में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद

ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

31हैज80में- चय में दुल्लशाह बाबा के दरगाह पर ईद का नमाज अदा करते लोग 31हैज81में- बच्चों के साथ ईद मनाते एसडीओ,डीएसपी चौपारण. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर ईदगाह और मस्जिदों में सुबह की नमाज अदा की गयी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. नमाज के बाद गले मिल कर एक-दूसरे को को ईद की मुबारकबाद दी. ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए. नमाज के बाद जरूरतमंदों में फितरा और खैरात बांटी गयी. एसडीओ, डीएसपी अजीत कुमार विमल, सीओ संजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बच्चों के बीच मिठाइयां बांट कर ईद का मुबारकबाद दिया. विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला, रामलखन सिंह, प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिप सदस्य राकेश रंजन आदि ने ईद की मुबारकबाद दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola