उच्च शिक्षा निदेशक ने अन्नदा कॉलेज का किया निरीक्षण

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 30 May 2026 10:46 PM

विज्ञापन

शैक्षणिक अौर शोध गतिविधियों को सराहा

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड के उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बारा ने शनिवार को अन्नदा कॉलेज का दौरा कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया. निरीक्षण के निदेशक ने विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाओं और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और संस्थान की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कॉलेज परिवार की सराहना की. इसके बाद सेमिनार हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में डॉ सौगातो सरकार, डॉ सुभोदीप मंडल और डॉ राजेश मंडल ने कॉलेज में संचालित शोध परियोजनाओं, प्रकाशित शोध पत्रों, नवाचारों तथा अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद शोध और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार जारी है. सुधीर बारा ने कहा कि अन्नदा कॉलेज सीमित संसाधनों में भी शिक्षा, शोध और विद्यार्थियों के समग्र विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है. उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना करते हुए प्राचार्य को संस्थान की आवश्यकताओं और भावी विकास योजनाओं का विस्तृत प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया. धन्यवाद ज्ञापन प्रो इंचार्ज डॉ अजीत श्रीवास्तव ने किया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola