मातृशक्ति से ही समाज का विकास : रंजना

विद्या विकास समिति ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया
हजारीबाग. विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा विभाग स्तरीय सप्तशक्ति संगम का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. प्रांतीय संयोजिका रंजना ने कहा कि मातृ शक्ति से ही समाज का विकास और कल्याण संभव है, क्योंकि भारतीय नारी समाज की प्रेरणा और राष्ट्र की आत्मा है. क्षेत्रीय संयोजिका डॉ पूजा ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे. कहा कि विष्णु सप्तगुणों के रूप में नारी विद्यमान हैं. नारी यदि अपने भीतर की कीर्ति, श्री, धन, वाणी, स्मृति, धैर्य और क्षमा जैसे गुणों को जागृत कर लें, तो समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे पांच परिवर्तनों को अपनाकर मातृ शक्ति राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकती है. प्रांतीय सह संयोजिका किरण राय ने कहा कि आज समाज को मां जीजाबाई जैसी मातृत्व देने वाली और अहिल्या बाई जैसी कर्तव्यनिष्ठ नारियों की आवश्यकता है. अध्यक्षीय भाषण डॉ अमिता कुमारी ने दिया. कार्यक्रम में राजकुमारी, संगीता, सीमा, अखिलेश कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, शर्मेंद्र कुमार साहू समेत 300 से अधिक माताएं उपस्थित थीं. संजू ने संचालन एवं काजल कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




