वेतन भुगतान की मांग, मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
वेतन भुगतान की मांग, मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन

कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी के बाद 80 कर्मियों का वेतन अटका

विज्ञापन

हजारीबाग. जल संसाधन विभाग के अधीन जनपथ प्रमंडल संख्या-टू और बरही प्रमंडल में कर्मचारियों का वेतन बाधित होने से कर्मियों में आक्रोश है. दोनों कार्यालयों में 80 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के बैनर तले कर्मचारियों ने आंदोलन किया. साथ ही अविलंब वेतन भुगतान की मांग को लेकर मुख्य अभियंता विजय कुमार भगत और विभागीय सचिव को ज्ञापन सौंपा गया.

क्या है मामला :

जलपथ प्रमंडल संख्या-टू में कार्यरत कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो को एसीबी ने नौ अप्रैल 2026 को 1.75 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल हजारीबाग जेपी कारा भेज में बंद हैं. राहुल कुमार मालतो बरही जलपथ प्रमंडल के प्रभारी कार्यपालक अभियंता भी थे. करीब डेढ़ महीने बाद भी विभागीय स्तर पर उनके निलंबन से संबंधित कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. साथ ही उनके स्थान पर किसी दूसरे अधिकारी की पोस्टिंग भी नहीं हुई है. नियमानुसार कार्यपालक अभियंता ही कार्यालय के वेतन निकासी एवं व्यय पदाधिकारी (डीडीओ) होते हैं. निलंबन नहीं होने के कारण वे औपचारिक रूप से पद पर बने हुए हैं. इससे दोनों कार्यालयों में 80 से अधिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया लंबित हो गयी है. इसी को लेकर कर्मचारी आंदोलनरत हैं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola