आंबेडकर विचाराधारा मंच की बैठक में 15 को बाबा साहेब की जयंती मनाने का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बाबा साहेब की जयंती मनाने को लेकर आंबेडकर विचाराधारा मंच की बैठक शुक्रवार को इंटर महाविद्यालय में हुई.

विज्ञापन

चौपारण. बाबा साहेब की जयंती मनाने को लेकर आंबेडकर विचाराधारा मंच की बैठक शुक्रवार को इंटर महाविद्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने की. संचालन संतोष भुइयां ने किया. सर्वसम्मति से 15 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. श्री पासवान ने कहा बाबा साहेब के संदेश का जन जन तक पहुंचाना है. प्रो बिरज रविदास ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मंच का उद्देश्य है. रेवाली पासवान ने कहा-बाबा साहेब की जयंती में प्रखंड के 26 पंचायत के लोग शिरकत करेंगे. इसके लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है. जयंती के दिन प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी, पुष्पांजलि कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. बैठक में मधु सूदन रजक, संतोष रविदास, रामाधीन तुरी, विकास रजक, गुलाब रजक, लोकेश कुमार, जगनाथ राम, मानकी रविदास, शंकर रविदास, अजय पासवान, सुधीर कौशल, रेवाली पासवान, संतोष पासवान, संटू भुइयां, राजेश कुमार रवि, अर्जुन रविदास, संजय कुमार, सोनु दास, चंदन कुमार, प्रवीण कुमार, गणेश कुमार रवि, छोटन रविदास, सतीश रविदास, केदार पासवान सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola